Category Archives:  Entertainment

अपनी बहन से पीछे रह गयी ये एक्ट्रेसेस, एक रही हिट तो एक फ्लॉप

Feb 23 2021

Posted By:  Sunny

बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेसेस है, जो ख़ूबसूरती में कमाल है, लेकिन फिर भी टॉप एक्ट्रेसेस में उनका नाम नहीं आता है | इससे एक बात साफ़ है कि फ़िल्मी दुनिया में केवल खूबसूरत होने से काम नहीं चलता है | फिल्मो में सफल होने के लिए एक्टर की अदाकारी भी लोगो को पसंद आनी चाहिए | आज बॉलीवुड में ऐसी कई बहने है, जो फिल्मो में काम कर चुकी है | लेकिन एक बहन आज टॉप पर है, तो दूसरी बहन का करियर कोई ख़ास नहीं रहा | आज हम आपको ऐसी बहनो से मिलवाने जा रहे है |


प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा


बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज देश ही नहीं विदेश में भी फेमस है | अपनी अदाकारी से उन्होंने हॉलीवुड में भी खूब सफलता पायी है, और देश का नाम रोशन किया है | लेकिन उनकी बहन परिणीति चोपड़ा का करियर अब तक कुछ ख़ास नहीं रहा है | परिणीति अब तक बॉलीवुड की गिनी चुनी फिल्मो में ही अभिनय कर पायी है, जिनमे से कई फिल्मो को दर्शको ने नकार दिया | हालाँकि वे अब भी फिल्मो में एक्टिव है, लेकिन करियर की ऊंचाई पर नहीं है |



काजोल और तनीषा


बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस काजोल को हमेशा ही दर्शको ने पसंद किया है | यही वजह है कि उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्मे दी है | साथ ही अब वे OTT पर भी अपना हाथ आजमा रही है | वहीँ उनकी बहन तनीषा भले ही एक्ट्रेस है, लेकिन बहुत कम लोग है, जो उन्हें जानते है | वे एक भी हिट फिल्म का हिस्सा नहीं रही, बाद में उन्होंने फिल्मो से दूरी बना ली |

शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी


शिल्पा शेट्टी 90 के दशक में टॉप एक्ट्रेस थी, उन्होंने कई हिट फिल्मो में काम किया | हालाँकि अब वे लम्बे समय से फिल्मो से दूर है, लेकिन वे अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती है | वहीँ उनकी बहन शमिता ने भी बॉलीवुड में एंट्री की थी, लेकिन उनका करीयर बन नहीं पाया |

मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा


मलाइका अरोड़ा ने कुछ ही फिल्मो में एक्टिंग की है, हालाँकि ज्यादातर फिल्मो में डांस नंबर किये है | लेकिन फिर भी उनकी गिनती सफल एक्ट्रेसेस में होती है | अपनी फिटनेस को लेकर भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती है | वहीँ दूसरी तरफ उनकी बहन अमृता अरोड़ा ने फिल्मो में एक्टिंग की, लेकिन दर्शको का दिल जीतने में नाकाम रही | इसी वजह से आज वे फिल्मो से दूर है, तो वहीँ मलाइका आज भी फिल्मो में सक्रीय है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर